भास्कर न्यूज | मलारना स्टेशन - News Summed Up

भास्कर न्यूज | मलारना स्टेशन


भास्कर न्यूज | मलारना स्टेशनगुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में चौहानपुरा-मकसूदनपुरा में देवनारायण मंदिर पर महापंचायत होगी। यह सरकार काे अल्टीमेटम है। आरक्षण देने पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाने पर समिति से दोपहर बाद चार बजे से दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने भी आंदोलन को देखते हुए भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा व टोंक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यूपी व एमपी से सुरक्षा बल को बुलवाया गया है। रेलवे स्टेशन व पटरियों पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भूरा भगत ने बताया कि 8 फरवरी दोपहर 12 बजे से सभा की शुरुआत होगा, जिसमें राजस्थान के कोने कोने से गुर्जर समाज के लोगों आएंगे। सभा अपराह्न 4 बजे तक चलेगी, तब तक सरकार का सकारात्मक जवाब नहीं आया तो आंदोलन किया जाएगा। समाज अब आर-पार की लड़ाई लड़कर अपना हक लेकर रहेगा। वहीं दूसरी ओर सभा को लेकर प्रशासन के आला अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा करते रहे। उधर, सवाई माधोपुर के एसपी समीर कुमार ने बताया कि आंदोलन के मद्देनजर जिले में माकूल व्यवस्था की गई है। आरक्षण आंदोलन को देखते हुए बाहर से भी पुलिस जाब्ता मंगाया गया है।मलारना स्टेशन | गुर्जर समाज की होने वाली सभा को लेकर सभास्थल का जायजा लेते हुए भूरा भगत तथा समाज के अन्य गणमान्य लोग।वहीं दूसरी ओर सभा को लेकर प्रशासन के आला अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा करते रहे। दिन भर मलारना डूंगर एसएचओ बृजेंद्र सिंह चौधरी और शाम 6:30 बजे पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण वासुदेव सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर भूरा भगत ने बताया कि अगर चार बजे तक सरकार ने सकारात्मक संकेत नहीं दिए तो सभा स्थल से ही दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक के लिए कूच किया जाएगा। वहां जाकर इस मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सिंह गुर्जर ने कहा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समाज को आरक्षण का वादा किया था। समाज ने कांग्रेस को वोट दिया। कर्नल बैंसला 20 दिन पहले महापंचायत की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लेकर ध्यान नहीं दिया तथा अब तक कोई वार्ता नहीं की।गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भूरा भगत ने अगर चार बजे तक सरकार ने सकारात्मक संकेत नहीं दिए तो सभा स्थल से ही दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक के लिए कूच करेंगे। वहां मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। इससे पहले भगत अन्य लोगों के साथ गुरुवार को सभा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने सभा स्थल का जायजा लिया और खराब मार्ग को ठीक करवाने के लिए मौके से कलेक्टर सत्यपाल सिंह से दूरभाष पर बात की। 4 बजे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला भी यहां पहुंचे।बैसला ने कहा कि सवर्णों को आरक्षण मिला है, उससे हमें खुशी है। गुर्जर समाज पिछले 14 साल से आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक लगातार नजर अंदाज कर रखा है। अब गुर्जर समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।सभा स्थल से बात तो इस ट्रैक तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। आसपास के सभी 16 गांव गुर्जर बाहुल्य हैं। यहां युवाओं एवं प्रोढ़ लोगों की करीब 16 हजार की आबादी है। करौली जिले की सीमा भी पास है, जहां गुर्जर समाज की आबादी है।


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 23:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */